महतारी वंदन योजना क्या है?

महतारी वंदन योजना क्या है? mahtari vandana yojana kya hai : छत्तीसगढ़ राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्ति करण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए महतारी वंदन योजन शुरूआत करने की घोषणा की गई थी। जिसे 1 मार्च 2024 को लागू किया गया। 

mahtari vandana yojana kya hai
Mahtari Vandana Yojana 


छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को समाज में उचित सम्मान एवं कार्य के अवसर प्रदान कराना है। अधिकतर महिलाएं जो विवाहित हैं। वे महिलाएं परिवार के पोषण, घर की देखभाल, खानपान के प्रबंध के साथ-साथ आर्थिक काम काजो में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बाद भी उन महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता तथा परिवार के मामलो में निर्णय लेने में कोई भूमिका नहीं होती। 

महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने पर, उसका अधिकाश भाग परिवार एवं बच्चों के पोषण,स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर संबंधी कार्यों पर एवं भविष्य की आवश्यकता के लिए बचत करने की भावना से प्रेरित होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन समस्याओं को देखते हुए और महिलाओं के विकास हेतु महतारी वंदन योजना की शुरूआत की है।

Mahtari Vandana Yojana Overview 

  • योजन का नाम : महतारी वंदन योजना
  • राज्य : छत्तीसगढ़
  • विभाग : महिला एवं बाल विकास विभाग
  • कब शुरू किया गया : 1 मार्च 2024
  • वर्ष : 2024
  • लाभार्थी : विवाहित महिलाएं 
  • मिलने वाली राशी : 1000 रुपए प्रति माह 
  • आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन 
  • Official website :  Click here 

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाली महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करना समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करना। 
स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लागू किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत सभी पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के लाभ और विशेषताएं 


और नया पुराने